साइबर ठगी का शिकार व्यक्ति को हरिद्वार पुलिस ने दिलाए ₹50,000 वापस
हरिद्वार। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच हरिद्वार पुलिस लगातार पीड़ितों को राहत दिलाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी रकम वापस दिलाकर सराहनीय उदाहरण पेश किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत साइबर ठगी के पीड़ित सौरभ भारद्वाज, निवासी महेश्वरी धर्मशाला, विष्णु घाट हरिद्वार, को ₹50,000 की ठगी गई धनराशि वापस दिलाई गई।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित द्वारा दिनांक 10 जनवरी 2026 को कोतवाली नगर हरिद्वार में साइबर धोखाधड़ी की ऑफलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी। अज्ञात साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन माध्यम से उनसे ₹50,000 की ठगी कर ली थी।
शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संबंधित बैंक एवं साइबर सेल के साथ समन्वय स्थापित किया। लगातार तकनीकी जांच, आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया और बैंकिंग स्तर पर किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक रिकवर कर वापस कराई गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता की सराहना की।
👉 पुलिस की अपील
हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
साइबर ठगी होने की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।
— A BHARAT NEWS10
सबसे पहले आपकी आवाज