छुटमलपुर रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मियों की दबंगई, बाप-बेटों से बेरहमी से मारपीट

Listen to this article

छुटमलपुर रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मियों की दबंगई, बाप-बेटों से बेरहमी से मारपीट

छुटमलपुर (सहारनपुर)।

 

थाना फतेहपुर क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर एक बार फिर रोडवेज कर्मियों की मनमानी सामने आई है। i20 कार और रोडवेज बस के बीच साइड लगने को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें रोडवेज कर्मियों ने तीन लोगों के साथ जमकर मारपीट की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू पुत्र जगदीश प्रसाद (उम्र लगभग 42 वर्ष), निवासी छुटमलपुर, अपने दोनों बेटों मुकुल (20 वर्ष) और हर्ष (19 वर्ष) के साथ i20 कार से किसी कार्य से जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी रोडवेज बस स्टैंड पहुंची, एक रोडवेज बस से साइड लगने को लेकर कहासुनी हो गई।

कहासुनी के बाद रोडवेज कर्मी उग्र हो गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि पहले तीनों बाप-बेटों को बस स्टैंड के बाहर पीटा गया, उसके बाद उन्हें घसीटकर रोडवेज परिसर के अंदर ले जाया गया, जहां गेट बंद कर लाठी-डंडों से कई लोगों ने बेरहमी से हमला किया। मारपीट करने वाले लोग मौके पर साफ नजर आ रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार मुकुल और हर्ष को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पिता सोनू के पैर में फ्रैक्चर की आशंका जताई गई है।

गौरतलब है कि रोडवेज बस स्टैंड पर आए दिन जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है। कुछ दिन पहले पुलिस द्वारा सख्ती भी की गई थी, इसके बावजूद रोडवेज कर्मियों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही।

फिलहाल पुलिस ने मामले में लिखापढ़ी कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Related posts

Leave a Comment