तमंचे के दम पर लूट करने वाले 4 युवक गिरफ्तार, लूटी गई स्कूटी बरामद

Listen to this article

हरिद्वार से अमजद अली (राणा) की रिपोर्ट

तमंचे के दम पर लूट करने वाले 4 युवक गिरफ्तार, लूटी गई स्कूटी बरामद

हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने तमंचे की नोक पर स्कूटी, मोबाइल फोन और नकदी लूटने की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, 315 बोर का तमंचा, कारतूस, एक चाकू तथा ₹2000 की नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार सीतापुर निवासी एक युवक से तमंचे के बल पर उसकी स्कूटी, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रानीपुर पुलिस और सीआईयू टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर चारों आरोपियों को दबोच लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी लूटी गई स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे छिपाने और किसी अन्य आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उनकी यह साजिश नाकाम हो गई।

कोतवाल मनोहर भंडारी के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित वारदातों में उनकी संलिप्त

Related posts

Leave a Comment