उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
उत्तराखंड सरकार ने पुलिस विभाग में अहम प्रशासनिक बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं।
अजय सिंह को एसएसपी देहरादून के पद से हटाकर अब एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) में उनकी तैनाती को अहम माना जा रहा है, जहां संगठित अपराध और विशेष अभियानों पर फोकस रहेगा।
वहीं प्रमेंद्र डोबाल, जो अब तक हरिद्वार में एसएसपी के पद पर तैनात थे, उन्हें देहरादून का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। राजधानी जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।
इसके साथ ही नवनीत भुल्लर को हरिद्वार का नया एसएसपी बनाया गया है। हरिद्वार जैसे संवेदनशील और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से अहम कदम माना जा रहा है।
प्रशासनिक हलकों में चर्चा
इस फेरबदल को आगामी चुनौतियों और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की रणनीति के तहत देखा जा रहा है। नए पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के सामने अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और जनसुरक्षा प्रमुख प्राथमिकताएं होंगी।
उत्तराखंड पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव के बाद अब सभी की नजर नए एसएसपी के कार्यशैली और आगामी कार्ययोजना पर टिकी हुई है।
A BHARAT NEWS10 सबसे पहले आपकी आवाज

