हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आम के बाग में गोकशी करते 02 आदतन अपराधी गिरफ्तार, 01 गाय व हथियार बरामद

Listen to this article

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आम के बाग में गोकशी करते 02 आदतन अपराधी गिरफ्तार, 01 गाय व हथियार बरामद
हरिद्वार।


मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने गोकशी की एक बड़ी घटना को समय रहते टाल दिया। पुलिस टीम ने आम के बाग में गोकशी करते हुए दो आदतन अपराधियों को रंगे हाथों दबोच लिया। मौके से एक गाय समेत गोकशी में प्रयुक्त कई उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और उनके विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की सतर्कता और सक्रियता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश नाकाम हो गई।
पकड़े गए आरोपी
आस मोहम्मद पुत्र फुरकान, निवासी नगला कुबड़ा, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष
सलमान पुत्र फुरकान, निवासी नगला कुबड़ा, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष
बरामदगी
01 अदद गाय
01 काली तिरपाल
02 अदद कपड़े की रस्सियाँ
01 अदद लकड़ी का गुटका
01 अदद कुल्हाड़ी
01 अदद चापड़
01 अदद छूरा
01 अदद नायलॉन की रस्सी
आस मोहम्मद का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 32/18 धारा 3/5/11 गोवंश अधिनियम, थाना झबरेड़ा
मु0अ0सं0 93/22 धारा 109 सीआरपीसी, थाना झबरेड़ा
मु0अ0सं0 849/22 धारा 3/5/11 गोवंश अधिनियम, थाना झबरेड़ा
मु0अ0सं0 789/22 धारा 3/4 गुंडा अधिनियम, थाना झबरेड़ा
मु0अ0सं0 46/23 धारा 395/354/427/323/504/506 भा.दं.वि., थाना झबरेड़ा
मु0अ0सं0 76/25 धारा 3/5/11 गोवंश अधिनियम, थाना झबरेड़ा
सलमान का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 232/18 धारा 3/5/11 गोवंश अधिनियम, थाना झबरेड़ा
मु0अ0सं0 95/22 धारा 109 सीआरपीसी, थाना झबरेड़ा
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment