नशा तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, सलाखों के पीछे पहुंचे 2 नशा सौदागर
लगभग 22 ग्राम स्मैक बरामद
हरिद्वार पुलिस ने ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025’ के तहत नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए 02 नशा तस्करों को दबोचकर लगभग 22 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
नाम पता आरोपित
1- शिवम पुत्र इश्कलाल निवासी ग्राम नजरपुरा, थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार
2- तालिब पुत्र खलील अहमद निवासी भन्हेड़ा टांडा, थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार

