एसएसपी हरिद्वार की सख्त रणनीति से नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 03 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। इस कार्रवाई से नशा तस्करों के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संगठित गिरोह बनाकर स्मैक की तस्करी में लिप्त थे। गिरोह का सरगना सागर उर्फ गबरू पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उसके बाद लगातार की जा रही कार्रवाई के क्रम में अब गिरोह के अन्य सदस्यों को भी दबोच लिया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है—
अंशुल पुत्र जसवीर, निवासी बझेडी, सरकारी स्कूल के पास, थाना ऊन, जिला शामली (उत्तर प्रदेश)
आदित्य पुत्र श्रवण, निवासी देवनगर, रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार
राहुल पुत्र कैलाश, निवासी शंकर मार्केट, लोहे की टंकी के पास, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, हाल निवासी टीन मार्केट, रावली महदूद, थाना सिडकुल, हरिद्वार
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और नशा तस्करों के हौसले पस्त हुए हैं।

