📍 मथुरा गोविंदपुर हादसा
मथुरा के गोविंदनगर में बड़ा हादसा
मिट्टी खिसकने से 6 मकान जमींदोज हो गए। बताया जा रहा है कि इलाके में चल रही खुदाई के कारण अचानक ज़मीन धंस गई और मकान ढह गए।
👷♂️ कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य ज़ोरों पर चल रहा है।
प्रशासन मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नज़र रखे हुए है।
