- 🚨 देहरादून में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिल्डरों और कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप
देहरादून, 12 नवम्बर — राजधानी देहरादून में आज सुबह से आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। यह छापेमारी शहर के नामी बिल्डरों, कारोबारियों और स्कूल संचालकों के ठिकानों पर की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, एमकेपी रोड, द्वारका स्टोर क्षेत्र और राजपुर रोड स्थित कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी चल रही है। जिन प्रमुख लोगों के यहां कार्रवाई हो रही है, उनमें बिल्डर , कमल अरोड़ा, इंदर स्कूल के संचालक , शराब कारोबारी शामिल हैं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करोड़ों रुपये के अघोषित लेनदेन और संपत्तियों की जानकारी मिलने के बाद विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की है। राजधानी में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में टीमों की तैनाती से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है।
हालांकि अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। टीमों द्वारा संबंधित दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच जारी है।
📍 A BHARAT NEWS10 – सबसे पहले खबर, सबसे पहले आप तक। 🇮🇳

