ग्राम बढेड़ी राजपुताना में क्रिस्टल अकेडमी पब्लिक स्कूल से 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर निकली भव्य तिरंगा रैली Happy Republic day of india

Listen to this article

ग्राम बढेड़ी राजपुताना में क्रिस्टल अकेडमी पब्लिक स्कूल से 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर निकली भव्य तिरंगा रैली

हरिद्वार।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ग्राम बढेड़ी राजपुताना स्थित क्रिस्टल अकेडमी पब्लिक स्कूल द्वारा देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जो ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। हाथों में तिरंगा, देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगीतों के साथ बच्चों ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। ग्रामीणों ने जगह-जगह रैली का स्वागत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

रैली के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि

देश की आज़ादी और संविधान की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

Leave a Comment