Security Tightened Amid Republic Day Preparations” हरिद्वार | गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच सुरक्षा चाक-चौबंद

Listen to this article

हरिद्वार | गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच सुरक्षा चाक-चौबंद

गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और उल्लासपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में जुटी हुई है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करते हुए पुलिस द्वारा सिटी से लेकर देहात क्षेत्र तक डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, घरेलू सहायकों, दुकानों और संदिग्ध गतिविधियों का गहन सत्यापन किया जा रहा है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखते हुए पुलिस जवान पैदल गश्त और वाहन चेकिंग के माध्यम से हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे सत्यापन अभियान में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

A BHARAT NEWS10 सबसे पहले आपकी आवाज

Related posts

Leave a Comment