haridwarpolice: सुरक्षा भी, सेवा भी
कांवड़ियों के स्वागत और सुरक्षा के लिए हरिद्वार पुलिस का ‘सुरक्षा कवच’ तैयार
हरिद्वार | A BHARAT NEWS10
शारदीय कांवड़ मेला को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। SSP हरिद्वार के निर्देश पर मेला ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल को SP सिटी द्वारा ब्रीफिंग दी गई, जिसमें सुरक्षा, यातायात और सेवा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश स्पष्ट किए गए।
पुलिस प्रशासन ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था को 09 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित कर कड़ा पहरा सुनिश्चित किया है। प्रत्येक सेक्टर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरों के माध्यम से चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है।
कमलदास कुटिया में आयोजित विशेष ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार, यातायात को सुचारु बनाए रखने और जरूरतमंद कांवड़ियों की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए गए।
हरिद्वार पुलिस का उद्देश्य है कि कांवड़ मेला पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक रहे। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि मेले के दौरान सुरक्षा और सेवा—दोनों मोर्चों पर हरिद्वार पुलिस पूरी मुस्तैदी से डटी रहेगी।
▲ हरिद्वार पुलिस—श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सेवा में सदैव तत्पर
सबसे पहले आपकी आवाज | A BHARAT NEWS10

