रक्षक बनी खाकी: मौत के मुहाने से 03 गोवंशीय पशुओं को बचाया, 01 आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार | A BHARAT NEWS10
हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए गोवंश संरक्षण की दिशा में बड़ी कार्रवाई की है। थाना भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिकरौड़ा में गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक खींचकर कटान हेतु ले जाए जाने की सूचना पर पुलिस ने बिना एक पल गंवाए त्वरित छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके से 03 गोवंशीय पशुओं को कटान से पहले ही जीवित सुरक्षित बचा लिया। वहीं, इस अमानवीय कृत्य में संलिप्त 01 आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध गोवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के दौरान मौके से फरार हुए अन्य तस्करों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से न सिर्फ गोवंशीय पशुओं की जान बची, बल्कि यह भी स्पष्ट संदेश गया है कि पशु तस्करी और क्रूरता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
👉 हर खबर, सबसे पहले
A BHARAT NEWS10 | सबसे पहले आपकी आवाज

