हरिद्वार पुलिस सम्मेलन

Listen to this article

SSP नवनीत सिंह का पहला सैनिक सम्मेलन, 35 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यभार संभालने के बाद Navneet Singh द्वारा पहला सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न थाना, कोतवाली, शाखाओं एवं इकाइयों से कुल 35 पुलिस जवानों को उनके सराहनीय कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए “मैन/वुमन ऑफ द मंथ” सम्मान से नवाजा गया।

कर्मचारियों की समस्याओं पर जताई नाराजगी

सम्मेलन के दौरान SSP ने अधिकारियों से पुलिस कर्मियों की वास्तविक समस्याएं सामने न आने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी प्रभारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अधीनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी, संसाधन एवं व्यक्तिगत समस्याओं को चिन्हित कर समयबद्ध तरीके से उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाए, ताकि उनका समाधान किया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस बल का मनोबल मजबूत रखना प्राथमिकता है और बेहतर कार्य करने वालों को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा।

🏅 मैन/वुमन ऑफ द मंथ से सम्मानित कर्मी

कोतवाली नगर

उ0नि0 ऋषिकांत पटवाल

हे0का0 सतीश नौटियाल

थाना कनखल

म0का0 आराधना

थाना श्यामपुर

म0उ0नि0 रचना रानी

कोतवाली ज्वालापुर

का0 विक्रम तोमर

थाना बहादराबाद

उ0नि0 करम सिंह चौहान

का0 मुकेश नेगी

कोतवाली रानीपुर

का0 जसपाल सिंह

थाना सिड़कुल

हे0का0 जितेन्द्र मलिक

का0 गजेन्द्र प्रसाद

कोतवाली रुड़की

का0 गोविन्द तोमर

कोतवाली गंगनहर

हे0का0 रघुवीर सिंह

थाना कलियर

हे0का0 कुम्पाल सिंह

थाना पथरी

का0 अजीत तोमर

कोतवाली लक्सर

का0 महेन्द्र सिंह

थाना खानपुर

अ0उ0नि0 विजेन्द्र सिंह

थाना भगवानपुर

पीआरडी रीना

कोतवाली मंगलौर

म0का0 अंजू

थाना झबरेड़ा

हे0का0 ना0पु0 बिरेन्द्र शर्मा

थाना बुग्गावाला

हे0का0 गोपाल कुमार

सीआईयू रुड़की

का0 अजय काला

कार्यालय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

हो0गा0 रामपाल

कार्यालय पुलिस अधीक्षक नगर

हे0का0 किशन डबराल

कार्यालय क्षेत्राधिकारी लाईन

हे0का0 अनिल रावत

एएनटीएफ

हे0का0 सुनील

पुलिस दूरसंचार

हे0का0 आशीष सिंह

फायर स्टेशन मायापुर

महिला फायरमैन दीपाली वर्मा

फायर स्टेशन सिड़कुल

फायरमैन महेश पुरोहित

फायरमैन सुनील चौहान

पुलिस लाइन हरिद्वार

का0 जसपाल

आईआरबी द्वितीय

का0 जितेन्द्र प्रसाद राय

अभियोजन कार्यालय

का0 अमित (सीपीयू हरिद्वार)

उ0नि0 पवन नौटियाल

यातायात लाइन हरिद्वार

का0 टीपी कल्पेन्द्र कुमार

स्थानीय अभिसूचना इकाई

उ0नि0 अभि0 कबूल चन्द

✅ SSP ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की परंपरा आगे भी जारी रहेगी, जिससे पुलिस बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और बेहतर कार्य संस्कृति विकसित हो सके।

Related posts

Leave a Comment