Haridwar हरिद्वार से विदा हुए ASP विवेक कुमार व ASP नरेंद्र पंत, SSP डोबाल ने दी शुभकामनाएं

Listen to this article

हरिद्वार से विदा हुए ASP विवेक कुमार व ASP नरेंद्र पंत, SSP डोबाल ने दी शुभकामनाएं

हरिद्वार।

जनपद हरिद्वार पुलिस से स्थानांतरित होकर जा रहे ASP विवेक कुमार एवं ASP नरेंद्र पंत को गुरुवार को भावभीने माहौल में विदाई दी गई। इस अवसर पर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह डोबाल ने दोनों अधिकारियों को मोमेंटो भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विदाई कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने खुशनुमा माहौल में दोनों अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के लिए बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि ASP विवेक कुमार और ASP नरेंद्र पंत ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई।

जानकारी के अनुसार, ASP विवेक कुमार अब एसटीएफ (STF) में अपनी सेवाएं देंगे, जबकि ASP नरेंद्र पंत को कुमाऊं अभिसूचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां वे नई भूमिका में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

विदाई के दौरान दोनों अधिकारियों ने हरिद्वार पुलिस और सहयोगी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यहां कार्य करने का अवसर गर्व की बात रही है।

Related posts

Leave a Comment