भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक माहौल के बीच क्रिकेटर के पिता खचंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

Listen to this article
टी20 वर्ल्ड कप के बीच क्रिकेटर रिंकू सिंह के घर पसरा मातम, पिता का निधन
भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक माहौल के बीच क्रिकेटर के पिता खचंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार, रिंकू सिंह के पिता पिछले काफी समय से स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनका लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन आखिरकार उन्होंने बीमारी के सामने दम तोड़ दिया। पिता के निधन की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि खचंद्र सिंह लंबे समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से गुजर रहे थे और परिवार उनके इलाज के लिए हर संभव प्रयास कर रहा था। रिंकू सिंह अपने पिता के बेहद करीब थे और कई मौकों पर उन्होंने अपने संघर्षपूर्ण जीवन में पिता के योगदान का जिक्र भी किया था।
रिंकू सिंह का क्रिकेट सफर बेहद संघर्षों से भरा रहा है। साधारण परिवार से निकलकर भारतीय टीम तक पहुंचने में उनके पिता का अहम योगदान रहा। बेटे की सफलता पर हमेशा गर्व करने वाले पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।
क्रिकेट जगत और रिंकू सिंह के प्रशंसक सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत देने की प्रार्थना कर रहे हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे।

Related posts

Leave a Comment