महंगे शौक पड़े भारी, हरिद्वार पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को दबोचा
चोरी की गई बुलेट मेट्योर 350 बरामद, आरोपी जेल की राह
हरिद्वार।
बड़ी मेहनत और सपनों के साथ कोई व्यक्ति अपने शौक पूरे करने के लिए मोटरसाइकिल खरीदता है, लेकिन जब वही बाइक चोरी हो जाए तो पीड़ा शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। ऐसे ही एक पीड़ित को हरिद्वार पुलिस ने राहत दिलाते हुए शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल सफलतापूर्वक बरामद की है।
डिजिटल सर्विलांस और मैनुअल पुलिसिंग के सटीक समन्वय से हरिद्वार पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों की हर चाल को नाकाम कर दिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
एसएसपी हरिद्वार के नेतृत्व में चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया। बरामदगी के साथ ही चोरी के मामले का सफल खुलासा किया गया।
🔹 बरामदगी विवरण
• 01 मोटरसाइकिल – बुलेट मेट्योर 350
• रजिस्ट्रेशन नंबर: UK17U 9544
गिरफ्तार आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर सीधे जेल भेज दिया गया। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधियों के लिए यह जनपद सुरक्षित नहीं है।
हरिद्वार पुलिस अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
— हरिद्वार पुलिस | सतर्क, सक्षम, संकल्पित

