📰 *मौसम-अलर्ट*
उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 3 दिन का रेड अलर्ट जारी – जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा
(Uttarakhand Weather Alert: Red Warning Issued for 3 Days – Affected Districts Listed
📝⬇️
देहरादून – उत्तराखंड में फिर एक बार मौसम ने करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 3 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है।
🛑 किन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा?
IMD की रिपोर्ट के अनुसार ये ज़िले सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं:
पौड़ी गढ़वाल
टिहरी
नैनीताल
चंपावत
उत्तरकाशी
इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
🚫 स्कूलों की छुट्टी, यात्रा स्थगित
राज्य सरकार ने कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद करने का निर्देश दिया है। चारधाम यात्रा पर भी फिलहाल कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
📢 प्रशासन की सलाह:
अनावश्यक यात्रा से बचें
नदी-नालों से दूर रहें
अलर्ट और सरकारी सूचना पर ध्यान दें
📲 A BHARAT NEWS10 की अपील:
अगर आप उत्तराखंड में हैं तो अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।
⏩ ताज़ा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें 👉 www.abharatnews10.com/uttarakhand

