सूत्र उत्तराखंड मे अब पुलिस महकमे मे भी अब ट्रांसफर की तैयारियां शुरू हो गई है

Listen to this article

देहरादून: उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद अब पुलिस महकमे में भी ट्रांसफर की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार जल्द ही भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के ट्रांसफर कर सकती है। इसके लिए गृह विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है और अधिकारियों की लिस्ट तैयार की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ट्रांसफर की यह लिस्ट जिला स्तर से लेकर पुलिस मुख्यालय तक हो सकती है। कई अधिकारी लंबे समय से एक ही स्थान पर डटे हुए हैं, जिनका ट्रांसफर अब तय माना जा रहा है। शासन स्तर पर यह प्रक्रिया पहले से ही चल रही थी, लेकिन विभिन्न कारणों से यह लगातार टलती रही।

पहले निकाय चुनाव रुकावट बने थे

सूत्रों के अनुसार, पहले निकाय चुनाव के चलते यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी थी। हालांकि, ट्रांसफर की सूची पहले ही तैयार हो चुकी थी, लेकिन इसमें बार-बार बदलाव होते रहे। अब जब हाल ही में सरकार ने चार जिलों के डीएम समेत कई आईएएस, सीडीओ और एसडीएम स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं, तो अब पुलिस महकमे की बारी मानी जा रही है |

सूत्र बताते हैं कि गृह विभाग इस बार निर्वाचन आयोग से भी आवश्यक स्वीकृति लेने की तैयारी में है ताकि ट्रांसफर में किसी प्रकार की रुकावट न आए। सरकार चाहती है कि आगामी महीनों में पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया जा सके।

पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों तक कई आईपीएस और पीपीएस अधिकारी लंबे समय से एक ही जगह पर कार्यरत हैं। इससे प्रशासनिक संतुलन और कार्यप्रणाली पर भी असर पड़ रहा है। माना जा रहा है कि इस बार के ट्रांसफर  प्रभावशाली होंगे।

प्रदेश में ट्रांसफर की इस नई सूची को लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और अधिकारियों में भी संभावित ट्रांसफर को लेकर चर्चाएं चालू है

Related posts

Leave a Comment