ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट लगातार बढ़ रहा है। बढेड़ी राजपुताना में जगह-जगह टूटी पाइप लाइन और लिकेज की वजह से पानी की भारी बर्बादी हो रही है। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन बेदी ने आज अधिशासी अभियंता, उत्तराखंड जल संस्थान हरिद्वार को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र कार्यवाही की मांग की।”
📍 ग्राउंड रिपोर्ट:
बढेड़ी राजपुताना के कई इलाकों में पाइप लाइन टूटी पड़ी है। गांव में जगह-जगह लिकेज से पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें साफ और पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जबकि हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है।
इतना ही नहीं, पानी की टंकी की देखरेख करने वाले कर्मचारी को महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे उसके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
📑 ज्ञापन की प्रमुख मांगें:
1️⃣ अड्डे पार टूटी पाइप लाइन की तुरंत मरम्मत हो।
2️⃣ गांवों में जगह-जगह हो रहे लिकेज को दुरुस्त किया जाए।
3️⃣ पानी की टंकी की देखरेख करने वाले कर्मचारी को नियमित वेतन दिया जाए।
👥 संगठन का पक्ष:
जिलाध्यक्ष राव सलमान साबरी ने कहा—
“ग्रामीणों की पीड़ा अब और बर्दाश्त नहीं होगी। यदि विभाग ने समय पर कदम नहीं उठाए, तो किसान यूनियन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।”
📌 इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया राव अमजद अली, जिला उपाध्यक्ष राव असरफ अली, ब्लॉक अध्यक्ष राव मोहसिन, जिला कोषाध्यक्ष राव इनाम अली, राव सरफराज, राव सोनू, राव फरीयाद, राव सलमान समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
⚠️ चेतावनी:
यूनियन पदाधिकारियों ने साफ कहा कि यदि विभाग ने इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो किसान यूनियन बेदी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी।


