Gram badheri rajputan Bhartiya kisan union bedi

Listen to this article

ग्राम बढेड़ी राजपुताना में भारतीय किसान यूनियन बेदी द्वारा 26 जनवरी का भव्य ध्वजारोहन
ग्राम बढेड़ी राजपुताना (हरिद्वार)।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन बेदी की ओर से ग्राम बढेड़ी राजपुताना स्थित प्रदेश मुख्यालय पर ध्वजारोहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
ध्वजारोहन कार्यक्रम में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पप्पू पुंडीर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नासिर, राष्ट्रीय सलाहकार दत्ताराम चौहान, जिलाध्यक्ष राव सलमान साबरी, जिला उपाध्यक्ष राव असरफ, जिला कोषाध्यक्ष राव इनाम, जिला प्रभारी राव मोहसिन, प्रदेश सचिव राव रागिब, प्रदेश महासचिव राव खुशनुद, जिलाध्यक्ष हरिद्वार मुजाहिद अली, गढ़वाल अध्यक्ष आज़म अली, जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया राव अमजद अली सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संविधान की गरिमा, किसानों के अधिकारों और संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन बेदी किसान हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर सभी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Related posts

Leave a Comment