Listen to this article

थाना छपार पुलिस टीम पर हमला करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार

ज्वालापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त

हरिद्वार | A BHARAT NEWS10

कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में थाना छपार (मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) की पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में ज्वालापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। घटना में पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया गया, वहीं पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को थाना छपार में तैनात उप निरीक्षक अनुराग सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ थाना छपार के वांछित अभियुक्त संजय पुत्र राजपाल, निवासी सुभाष नगर, ज्वालापुर को उसके आवास से गिरफ्तार कर संबंधित माननीय न्यायालय ले जा रहे थे।

इसी दौरान भूमानंद अस्पताल के पास, अभियुक्त संजय के पुत्र ईशान्त ने अपने सहयोगियों शिवम मलिक, अमन, अनिरुद्ध, कुणाल त्यागी व अन्य अज्ञात अभियुक्तों के साथ मिलकर पुलिस टीम का पीछा किया। आरोप है कि अभियुक्तों ने महिंद्रा स्कॉर्पियो व थार वाहन से पुलिस टीम की निजी गाड़ी स्विफ्ट को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह हमला पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने, अभियुक्त को छुड़ाने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने की नीयत से किया गया। घटना में पुलिस टीम को चोटें भी आईं।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली ज्वालापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनाक्रम में शामिल वाहनों को कब्जे में लेते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

उप निरीक्षक अनुराग सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 93/2026 के अंतर्गत

धारा 109(1), 121(1), 132, 191(2), 324(4), 351(2), 352, 61(2) में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर द्वारा विशेष टीमें गठित की गई हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते

ईशान्त पुत्र संजय

शिवम मलिक पुत्र अनुज मलिक

अमन पुत्र गजेंद्र

(सभी निवासी – सुभाष नगर, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार)

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार

उप निरीक्षक रविंद्र जोशी

कांस्टेबल मनोज डोभाल

कांस्टेबल भागचंद

कांस्टेबल ताजवर चौहान

👉 A BHARAT NEWS10 पुलिस प्रशासन की इस तत्परता और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना करता है।

Related posts

Leave a Comment